Advertisement
Advertisement

Ranchi Traffic Alert: छठ पर रांची में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री

Ranchi में छठ पूजा के लिए 15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। भारी वाहनों पर नो-एंट्री और कई सड़कों पर परिचालन प्रतिबंध रहेगा।

Google पर 22Scope चुनें

 Ranchi Traffic News: छठ पूजा को लेकर 15 और 16 नवंबर को रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। भारी और छोटे मालवाहक वाहनों पर रोक, कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।


Ranchi Traffic Alert रांची: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और Ranchi में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रांची Traffic पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा भारी और छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी समय निर्धारित कर रोक लगायी गयी है।

ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए श्रद्धालुओं और शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने को कहा है। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी जायेगी।

Ranchi Traffic Alert:15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री, छोटे मालवाहक वाहनों पर भी रोक

छठ महापर्व को देखते हुए रांची में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर दो दिनों तक निर्धारित समय के लिए रोक रहेगी।

  • 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

  • प्रतिबंधित अवधि में भारी वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे।

  • छोटे मालवाहक वाहनों का 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक शहर में प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

  • नो-एंट्री का पूर्व निर्धारित समय पहले की तरह लागू रहेगा।

Traffic Alert: 15 नवंबर को इन प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

छठ के पहले अर्घ्य के दिन यानी 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

  1. चांदनी चौक, कांके से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।

  2. फिरायालाल से चडरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

  3. रणधीर वर्मा चौक से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी।

  4. सीएमपीडीआइ चौक से कांके डैम की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन नहीं चलेंगे।

  5. औघड़ बाबा आश्रम, छोटा तालाब और उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब जाने वाली सड़क बंद रहेगी।

  6. जैन मंदिर कटिंग और महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंध रहेगा।

  7. लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी।

  8. जुडिशियल एकेडमी और सिटियो बस्ती स्थित अंजली होटल से धुर्वा डैम छठ घाट रोड की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।

Traffic Alert: छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गये पार्किंग स्थल

छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

मार्ग और क्षेत्रनिर्धारित पार्किंग स्थल
रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाबनगर निगम पार्क के सामने और सड़क किनारे
एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाबसड़क किनारे
जाकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाबनगाबाबा खटाल, सड़क किनारे और वेजिटेबल मार्केट पार्किंग
राम मंदिर से कांके डैमसीएमपीडीआइ, गांधीनगर और रॉक गार्डन
शालीमार बाजार से छठ तालाबशालीमार बाजार
लालपुर यातायात थाना के पाससड़क किनारे
शहीद मैदान से छठ तालाबशहीद मैदान
जेल चौक के पाससड़क किनारे और भगवान बिरसा मुंडा के पास
सर्जना चौक से बड़ा तालाबसर्जना चौक और फिरायालाल के बीच पार्किंग स्थल
चुटिया से स्वर्णरेखा नदीसरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
बनस तालाब, चुटियासड़क किनारे
किशोरगंज चौक से बड़ा तालाबसड़क किनारे
देवेंद्र मांझी चौकनिवारणपुर
Traffic Alert: ट्रैफिक पुलिस की अपील, निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें वाहन

ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से छठ महापर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गयी है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Ranchi में छठ के दौरान भारी मालवाहक वाहनों पर कब तक प्रतिबंध रहेगा?

15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी। 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

छठ के पहले अर्घ्य के दिन Ranchi में कौन सी सड़कें बंद रहेंगी?

15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, रणधीर वर्मा चौक से राजभवन, सीएमपीडीआइ चौक से कांके डैम और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

श्रद्धालु अपने वाहन कहां पार्क करें?

ट्रैफिक पुलिस ने रणधीर वर्मा चौक, राम मंदिर, शालीमार बाजार, शहीद मैदान और अन्य निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को क्या सुविधा है?

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ट्रैफिक प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

Commercial Advertisment

Jharkhand Pension News: पुराने सेवानिवृत्त शिक्षकों को बड़ी राहत, 2016 से...

 झारखंड के पुराने सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय शिक्षकों और पदाधिकारियों को सातवें UGC वेतनमान के तहत 1 जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन मिलेगी। बकाया राशि पर...

Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति विवरणी जमा करने का एक...

 झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2025 की संपत्ति विवरणी जमा करने का एक और मौका दिया है। समूह घ को छोड़कर सभी...

NEET UG 2027: दो मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, 25...

 NEET UG 2027 की परीक्षा दो मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। एनटीए के अनुसार, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने...