Advertisment

जूही मोटर्स शो रुम बमबाजी मामले में अमन सिंह का गुर्गा कुंदन गिरफ्तार

धनबादः धनबाद पुलिस को कोयलांचल के जाने-माने कारोबारी दीपक सांवरिया के जूही मोटर्स कार शो रूम परिसर में बमबाजी मामले में एक और अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

पुलिस ने अमन सिंह गिरोह का गुर्गा कुंदन धिकार के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है.

गौरतलब है कि अमन सिंह के द्वारा दीपक सांवरिया से ₹50 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी, रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था.

Aman singh 01 1 22Scope News

एएसपी मनोज स्वर्गीयार ने बताया कि आरोपी कुंदन कार शोरूम बमबाजी मामले में शामिल था, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. घटना के वक्त कुंदन बाइक चलाने का काम कर रहा था. कुंदन पर पहले से ही कई संगीन मामले में धनबाद के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है. कई बार जेल भी जा चुका है, जेल में ही उसकी मुलाकात अमन सिंह से हुई थी.  घटना में शामिल अन्य अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

आपको बता दें कि इस मामले में अब तक आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

रिपोर्टः राजकुमार

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...