जूही मोटर्स परिसर में बमबाजी मामले में 6 गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

धनबाद: जूही मोटर्स परिसर में बमबाजी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मालिक दीपक सांवरिया से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से हथियार और कारतूस के साथ-साथ वाहन भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में अनुज सिंह, अरुण कुमार, जीशान खान, सूरज गुप्ता, सद्दाम अंसारी एवं रोहित तांती शामिल है.

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों ने 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 1 लक्जरी कार और एक बाइक बरामद किया गया है. इसके अलावा 1 लाख रुपये नगद भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने ज़िले के कई व्यापारियों से अमन सिंह और छोटू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने की बात कबूल की है. इन लोगों ने बमबाजी में भी शामिल होने की बात मान ली है. 27 सितंबर को धनबाद के जूही किया मोटर्स परिसर में बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद से पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी.

रिपोर्ट- राज कुमार

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...