Dhanbad : हार के बाद अनुपमा सिंह ने कह दी बड़ी बात, ढुल्लू महतो को लेकर…

Dhanbad : धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चुनाव में हार के बाद आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

इसके बाद उन्होंने ढुलू महतो को जीत की बधाई देते हुए कहा कि धनबाद और बोकारो की देवतुल्य जनता ने उन्हें अपना भरपूर प्यार और सम्मान दिया है। इसके प्रति वह आभारी हैं।

यह मेरी हार नहीं जीत है

उन्होंने अपनी हार पर कहा कि यह उनकी हार नहीं बल्कि जीत है। क्योंकि यहां के लाखों लोगों का प्यार उन्हें मिला है।चुनाव के दौरान कुछ कमी जरूर रह गयी, जिसे वह अपनी मेहनत से दूर करेंगी।

वह इस इलाके में केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं आयी थीं। वह धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए वह यहां लगातार काम करेंगी। उन्होंने अपना घर धनबाद को बताते हुए कहा कि वह यहां के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने खुद को मिले लाखों वोट के लिए भी लोगों का आभार जताया।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...