लोकसभा का टिकट मिलने के बाद धनबाद पहुंची अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत, ढुल्लू महतो पर लगाया ये आरोप

धनबाद. धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह टिकट मिलने के बाद धनबाद पहुंची, जहां किसान चौक बरवाअड्डा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसान चौक पर माल्यार्पण के बाद सिटी सेंटर के निकट गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

धनबाद पहुंची अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत

वहीं मीडिया से बात करते हुए टिकट देने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा ढुल्लू महतो से मुकाबला करने के लिए पार्टी ने भरोसा किया है, उस पर खड़ा उतरेंगे। इस दौरान ढुल्लू पर अनुपमा ने गंभीर आरोप लगाया और कहा कि  वे यौन शोषण के आरोपी हैं।

GGSESTC 16 22Scope News

अनुपमा ने कहा कि राजनीति भले विरासत में मिली है, लेकिन एक वोटर होने के नाते राजनीति से अनजान नहीं हूं। इंटक और पार्टी के काम में पति या सर्वथा सहयोग करती रही हूं। उन्होंने कहा कि वैसे तमाम चेहरे जो प्रत्याशी के लिए डिजर्व करते थे, उनका भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...