बांग्लादेश से बॉर्डर पर तार काटकर रांची आई तीन युवतियां गिरफ्तार

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू  रोड स्थित बाली रिसॉर्ट से पुलिस ने बुधवार को तीन बांग्लादेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

निम्पी बरुआ, सरमीन अख्तर और निपा अख्तर खुशी को घुसपैठ करने के आरोप में इन्हें जेल भेज दिया गया। ये सभी बांग्लादेश बॉर्डर पर तर काटकर कोलकाता पहुंची।

वहां से रांची आई थी। ये तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली है। निम्पी ने पुलिस को बताया कि डांस प्रोग्राम कराने और ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा देकर 27 मई को तीनों को रांची बुलाया गया था।

उन्हें देह व्यापार के धंधे में भेजने की तैयारी थी।  पुलिस जांच में पता चला कि कोलकाता की मनीषा रॉय गिरोह की सरगना है जो 20-25 वर्ष की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में फंसाती है।

सरगना के चंगुल में फंसने के बाद युवती बाहर नहीं निकल पाती है। मनीषा के इस काम में बांग्लादेश की लड़की झूमा, हासी और प्रवीण मदद करती है।

झूमा ही बांग्लादेश में रहने वाली युवती को भारत जाकर नौकरी करने के लिए प्रेरित करती है और बॉर्डर पार कराने में मदद करती है। इसके साथ हासी और प्रवीण भी मौजूद रहती हैं। इन तीनों के झांसे में आकर वहां से लड़कियां भारत के सीमा में प्रवेश कर जाती हैं।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...