सम्राट ने कहा- 2025 क्या 1996 से JDU के साथ लड़ रहे हैं चुनाव, फिर लड़ेंगे

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी जो कि खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के प्रदर्शन पर समीक्षा की गई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोगों का स्ट्राइक रेट 75 फीसदी है लेकिन हम कई सीट हार भी गए। इस पर समीक्षा होगी और समीक्षा के बाद ही पूरे मामले पर कुछ कहा जा सकता है कि आखिर हार क्यों हुई।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम इससे और अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन क्यों नहीं हुआ इसकी समीक्षा हो रही है। सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि जदयू कह रही है कि 2025 में भी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है। 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी काम कर रही है। विशेष राज्य के दर्जे पर जदयू के द्वारा मांग किए जाने पर सम्राट चौधरी कुछ भी नहीं बोले।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- धरती माता और प्रकृति का संरक्षण, संवर्धन सबकी जिम्मेदारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...