सम्राट की पत्नी बोलीं- ‘काम की वजह से जीतते हैं, किसी सिंबल की वजह से नहीं’

तारापुर (मुंगेर) : मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 15 साल बाद सम्राट विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी ममता कुमारी ने कहा कि हमारे परिवार के लोग अपने काम की वजह से चुनाव जीतते हैं, किसी सिंबल की वजह से नहीं। एनडीए में हैं तो एनडीए की जीत होगी। हमारे परिवार के लोग सिर्फ काम करते हैं।

Goal 7 22Scope News

सम्राट ने नामांकन के बाद बड़ी जनसभा को किया संबोधित

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नामांकन के बाद बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सम्राट के साथ उनकी पत्नी ममता कुमारी, पिता शकुनी चौधरी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ममता कुमारी ने कहा- सम्राट चौधरी की जीत पक्की है

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी ने कहा कि जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में काफी काम हुआ है। यहां तो 24 घंटे काम होता है। पति को लेकर उन्होंने कहा कि ये पूरे बिहार के हैं, किसी क्षेत्र के नहीं हैं। इनको पूरे बिहार को देखना है। इनके लिए मैं यहां आई हूं।

Samrat Wife 1 22Scope News

तारापुर को मैंने बहुत सींचा है – शकुनी चौधरी

सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा कि तारापुर को मैंने बहुत सींचा है, यहां कितने लड़ाई-झगड़े थे, सब को मैंने खत्म किया। जातीय टेंशन को खत्म किया है और फिर उसी समय दो-दो दंगे हुए। 1989 का दंगा आपको याद होगा और फिर 2002 में भी दंगा हुआ। इस दौरान मैंने कोई नुकसान होने नहीं दिया, सारे लोगों को सुरक्षित रखा। सभी लोगों से ऐसा प्यार दिया कि वो अभी भी दिल में है।

‘सम्राट चौधरी को तारापुर से बहुत प्यार मिलेगा’

जब उनसे पूछा गया कि तारापुर की जनता आपके बेटे सम्राट चौधरी को भी उतना ही प्यार देगी? इस पर शकुनी चौधरी ने कहा कि तारापुर में सम्राट को मुझसे ज्यादा प्यार मिलेगा, क्योंकि लोगों ने बचपन से ही उसको देखा है, लोगों ने पहचाना है। सभी जगह हर मामले में सम्राट जनता के साथ जुड़ा हुआ है।

शकुनी चौधरी का प्रशांत किशोर पर हमला

शकुनी चौधरी ने इस दौरान प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर बिना दिमाग का आदमी है, उसको कोई लाज-शर्म नहीं है। अगर वह थोड़ा सा भी ईमानदार और पब्लिक से जुड़ा हुआ व्यक्ति होता तो सम्राट चौधरी पर वो इल्जाम नहीं लगाता। आरोप लगाने से पहले उन्हें कागज देखना चाहिए।

Samrat Wife 2 22Scope News

जीत जनता के हाथ में है – शकुनी

महागठबंधन की ओर से जीत के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर शकुनी चौधरी ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी जीत का दावा करने का अधिकार है। सभी लोग मेहनत करते हैं, लेकिन जीत जनता के हाथ में है। जनता जिसे ताकत देगी वहीं विधायक बनेगा।

यह भी पढ़े : नामांकन से पहले मंदिर में की पूजा, भाजपा के सम्राट ने तारापुर से दाखिल किया पर्चा

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...