पटना: पटना पुलिस ने एटीएम में हेराफेरी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोरिंग रोड इलाके में कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 एटीएम कार्ड और तक़रीबन 15 हजार रुपए नकद बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा नगर थाना के मनीष कुमार, पिंटू कुमार और तरैया के रवि कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार तीनो बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि यह गिरोह एटीएम के कैश डिस्पेंसर में काले रंग का सेलो टेप चिपका देता था जिसके बाद ग्राहकों के द्वारा कैश निकासी करने पर रुपया अटक जाता था जिसे बाद में ये लोग निकाल लेते थे।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने बोरिंग और उसके आसपास के एटीएम को अपना निशाना बना कर रखा था। मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस को कई शिकायत मिली थी जिसके बाद एसआई संदीप कुमार सिंह और पीएसआई अतुल कुमार की टीम ने इन साइबर अपराधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था और गुरुवार को बोरिंग रोड इलाके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
PARLIAMENT की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, घुसने की कोशिश में तीन गिरफ्तार
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
ATM ATM ATM ATM
ATM
Highlights


















