NITIN NAVIN ने किया पटना के नालों का निरीक्षण

पटना: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने नगर आयुक्त और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत कई अधिकारियों के साथ मंदिरी नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा सैदपुर नाला, मंदिरी नाला और बाकरगंज नाला का काम नगर विकास विभाग के द्वारा काम किया जा रहा है। इन

नालों के काम का समीक्षा कर रहे हैं और बरसात के पूर्व जल जमाव से बचाव के लिए बड़े नालों की उराही होती है उसकी भी समीक्षा कर रहे हैं। पटना में जल जमाव के लिए बड़े नाले बहुत बड़ा कारण बनते हैं इसलिए नालों की उराही और जो काम चल रहे हैं उसकी गुणवत्ता को भी देख रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा अभी तक काम का स्पीड ठीक है, 15 जून के पहले जो भी काम है कर लेना है।

मानसून में 3 महीने का काम रूकेगा क्योंकि बरसात के दिनों में इन एरिया में काम करेंगे तो पीछे का इलाका डूब जाएगा। 15 जून के बाद 3 महीने का जो ब्रेक होगा उसके बाद फिर गति से काम को बढ़ाएंगे। वही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा मंदिरी नाले की परिकल्पना जो की गई थी जब मंत्री नितिन नवीन यहां के विधायक थे उस समय प्रस्ताव आया था और उस समय स्वीकृत की गई।

जो भी निर्देश मंत्री नितिन नवीन के द्वारा दिया गया है उसके अनुसार काम को दुगनी तिगुनी गति से काम की जा रही है। मानसून से पहले सारी व्यवस्था कर ली जाए जिससे लोगों को दिक्कत ना हो।

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NITIN NAVIN NITIN NAVIN NITIN NAVIN

NITIN NAVIN

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...