Commercial Advertisment

मंत्री ने मंदिरी नाले का किया निरीक्षण, कहा- जल्द होगा निवारण

पटना : बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने आज द्वारा मंदिरी नाले का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता मंदिरी नाले का निर्माण है। मंदिरी में बड़ी आबादी रहती है, इस प्रोजेक्ट से पूरा इलाके प्रभावित है। सरकार की इस पर विशेष नजर है, इसलिए कमियों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसे भविष्य में गंगा पथ से जोड़ा जायेगा। इस योजना के पूरा होने पर लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजाद मिलेगी। इसके अलावा नाले की साफ सफाई पर भी लगातार मोनिटिरिंग रखने को कहा गया है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर करीब तीन लाख आबादी को सीधे फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट को मार्च 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Mantri Nitin Naivin 1 22Scope News

गौरतलब हो कि मंदिरी नाले को कवर करते हुए 1289 मीटर लंबी स्मार्ट सड़क निर्माण का लक्ष्य है। इसे बनाने में 86.98 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यातायात प्रवाह में आसानी होगी। साथ ही बेली रोड से अशोक राजपथ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को डाकबंगला क्रासिंग, फ्रेजर रोड और गांधी मैदान से होकर गुजरना पड़ता है।

यह भी देखें :

वहीं, मंदिरी नाले के निरीक्षण बाद मंत्री ने पटना स्मार्ट सिटी के तहत बांस घाट में बन रहे आधुनिक विद्युत शवदाह गृह प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस संबंध में मंत्री ने बताया कि बांस घाट पर आधुनिक तकनीक से युक्त पांच एकड़ में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण 89 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से हो रहा है। यहां विद्युत मशीन और लकड़ी पर शव को जलाने की व्यवस्था की जाएगा। शवदाह गृह के आगे दो तालाब बनाए जाएंगे जिसमें गंगा का पानी भरा रहेगा। इसमें लोग स्नान कर सकेंगे। लोगों के स्नान करने से लेकर अन्य गतिविधियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक शवदाह गृह बनने से बांस घाट पर शव जलाने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : नीतीश की प्रगति यात्रा आज पहुंचेगी वैशाली, देंगे कई योजनाओं की सौगात

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...