Minister Nitin Nabin ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

पटना: मंगलवार को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने छठ पूजा को लेकर स्टीमर से पर्यटन घाट से लेकर कंगन घाट तक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारा सम्मान है। ऐसे में व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए हर एक पहलू पर आज निरीक्षण किया गया। सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टॉवर, समेत अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

मंत्री ने कहा कि इस साल छठ व्रतियों की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किय गए है। नगर विकास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुल 24 घाटों पर 124 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा अस्थायी कंट्रोल रूम का भी निर्माण किया गया है। मंत्री ने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे के लगभग 102 घाट तथा करीब 45 पार्क एवं 63 तालाब शामिल है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-प्रबंधन के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार तेज़ी से तैयारी पूरा कर लेना का निर्देश दिया गया है।

वहीं, आपदा प्रबंधन की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किसी भी तरह की आपदा की आकस्मिकता से निपटने हेतु एनडीआरएफ की 08 टीम (200 सदस्य), एसडीआरएफ की 14 टीम (56 सदस्य), 333 गोताखोर, 306 नाव/नाविक तथा सिविल डिफेंस के 168 वोलंटियर्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा घाटों के किनारे रिवर पेट्रोलिंग भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Deputy CM विजय सिन्हा ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा ‘कानून का हवाला दे कर…’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Minister Nitin Nabin Minister Nitin Nabin Minister Nitin Nabin

Minister Nitin Nabin

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...