साहिबगंज : जिले में गुलाब तुफान का असर दो दिनों से दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में 160 मिली मीटर बारिश कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रिकार्ड की गयी. बारिश के साथ 23 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार बारिश से एकबार फिर पानी एकसाथ उतरना शुरू हो गया है. कई गली मोहल्ले की सडकें पानी से भर गयी हैं. यास तुफान के समय भी साहिबगंज के गली मोहल्लों और घरों में अचानक पानी घुस गया था. मंगलवार को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में परेशानी और बढ़ सकती है. इधर गुलाब तूफान के कारण तेज हवा चलने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. जिले में हजारों एकड़ जमीन में रोपी गई धान की फसल नष्ट हो गयी जिससे किसान काफी मायूस हैं.
रिपोर्ट : अमन


















