Advertisment

गुलाब तुफान का असर, बर्बाद हुई फसलें

साहिबगंज : जिले में गुलाब तुफान का असर दो दिनों से दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में 160 मिली मीटर बारिश कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रिकार्ड की गयी. बारिश के साथ 23 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार बारिश से एकबार फिर पानी एकसाथ उतरना शुरू हो गया है. कई गली मोहल्ले की सडकें पानी से भर गयी हैं.‌ यास तुफान के समय भी साहिबगंज के गली मोहल्लों और घरों में अचानक पानी घुस गया था. मंगलवार को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में परेशानी और बढ़ सकती है. इधर गुलाब तूफान के कारण तेज हवा चलने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. जिले में हजारों एकड़ जमीन में रोपी गई धान की फसल नष्ट हो गयी जिससे किसान काफी मायूस हैं.

रिपोर्ट : अमन

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...