राष्ट्रपति से मिले नरेंद्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से खिलाया दही-चीनी

Desk. नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने के लिए एनडीए सांसदों की लिस्ट राष्ट्रपति को सौंपी और नयी सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। इस राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को अपने हाथों से दही-चीनी खिलाया।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नयी सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। 9 जून को नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले आज एनडीए की बैठक हुई। इसमें एनडीए के दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद सरकार बनाने के लिए एनडीए ने दावा पेश किया है।

लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी

एनडीए की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी नरेंद्र मोदी मिले। बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि NDA का एलायंस सबसे सफल गठबंधन है। ये सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का या कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड समूह है।

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के पहले जो लोग (इंडी गठबंधन) EVM को लगातार गाली दे रहे थे, मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम आते-आते उनको ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली है।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...