Breaking: राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को दिया सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को होगा शपथ ग्रहण

Desk. खबर सियासत से है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नयी सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। 9 जून को नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले आज एनडीए की बैठक हुई। इसमें एनडीए के दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद सरकार बनाने के लिए एनडीए ने दावा पेश किया है।

लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी

एनडीए की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी नरेंद्र मोदी मिले। बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि NDA का एलायंस सबसे सफल गठबंधन है। ये सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का या कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड समूह है।

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के पहले जो लोग (इंडी गठबंधन) EVM को लगातार गाली दे रहे थे, मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम आते-आते उनको ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली है।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...