विधायक J P Patel के खिलाफ दल-बदल की कार्यवाही शुरू

रांची: मांडू के विधायक J P Patel के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले जेपी पटेल के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले जाने के बाद भाजपा ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से शिकायत की थी।

भाजपा की शिकायत पर दर्ज मामले में विधानसभा सचिवालय ने J P Patel को नोटिस भेजकर उनसे छह दिनों के भीतर जवाब मांगा था। शुक्रवार को वह अवधि समाप्त हो गई।

अब उन्हें दोबारा जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। J P Patel का जवाब विधानसभा सचिवालय को मिलने के बाद दल-बदल मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी। स्पीकर न्यायाधिकरण में पूरे मामले की सुनवाई होगी।

सीता सोरेन ने सही माध्यम से नहीं भेजा इस्तीफा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से भाजपा में शामिल हुई जामा की विधायक सीता सोरेन का इस्तीफा सही माध्यम से मांगा गया है। दल बदलने के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को विधायक पद से इस्तीफे का पत्र भी भेजा था।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...