Advertisement
Advertisement

पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार

नवादा : नवादा नगर थाने की पुलिस ने दो अंतर राज्य मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के पास से 26 मोबाइल बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के भदानी गांव में सीताराम साहू कॉलेज के समीप ग्रामीणों के द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले दो चोर को पकड़ कर रखा है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे पूछताछ किया।

पूछताछ में बताया कि चार दिनों से दशरथ यादव के मकान में किराए में रह रहा था जहां चोरी का मोबाइल छुपाकर रखा था। पुलिस उसके घर की तलाशी ली तो वहां से 24 एंड्राइड मोबाइल फोन और दो कीपैड फोन बरामद हुआ। पुलिस दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया जहां नगर थाने में कांड संख्या 626/24 अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर गांव के राजेश महतो और दूसरा पश्चिम बंगाल के वर्तमान जिला के जमुरिया गांव निवासी शुभम नोनिया के रूप में किया गया है। पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : जानवर को लेकर Animal हुए लोग, 2 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...