मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत संपन्न, 115 वादों का हुआ निष्पादन

रांची. झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में आज मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत सम्पन्न हो गया है। इसमें कुल 115 वादों का निष्पादन एवं 4,87,45,000 की राशि का सेटलमेंट हुआ।

मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत

03 जून 2024 से 07 जून 2024 तक व्यवहार न्यायालय, रांची के परिसर में पक्षकारों के साथ मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों पर समझौता के लिए प्री-लोक अदालत की बैठकें आयोजित की गयी थीं और आज विशेष लोक अदालत सम्पन्न हो गया।

विशेष लोक अदालत (मोटर दुर्घटना दावा मामले) के लिए लिए एक बैंच का गठन किया गया। इसमें मनीष, पीओ एमएसीटी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, चीफ लिगल ऐड डिफेंश काउंसेल उपस्थित थे। आज की इस विशेष लोक अदालत में कुल 500 चिन्हित वादों को निश्तारण के लिए बेंच के समक्ष रखा गया था, जिसमें कुल 115 वादों का आज निस्तारण किया।

इस दौरान 4,87,45,000 रुपये की समझौता राशि निष्पादन कर प्राप्त की गयी, जिसे पीड़ितों एवं पीड़ितों के आश्रितों के बीच बांटा गया। ज्ञात हो कि न्यायायुक्त के हाथों से भी पक्षकारों के बीच चेकों का वितरण किया गया है।

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...