मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले को लेकर प्री-लोक अदालत की हुई बैठक

रांची: रांची के व्यवहार न्यायालय में आगामी 8 जून को सुबह 07ः00 बजे से विशेष लोक अदालत का आयोजन होना है। उससे पहले झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रांची के जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 3 जून से 7 जून तक रांची स्थित व्यवहार न्यायालय के परिसर में पक्षकारों के साथ मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों में समझौता के लिए शुक्रवार को प्री-लोक अदालत की बैठक आयोजित की गयी।

प्री-लोक अदालत की बैठक

रांची के व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों, इंशुरेंश कंपनी एवं अन्य हितधारकों के साथ एक मीटिंग की गयी है। इस बैठक में मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से संबंधित मामलों को देखते हुए न्यायायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए।

पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश

उन्होंने अगामी विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। ताकि झालसा के निर्देश पर संबंधित लंबित वादों का सफलतापूर्वक निश्तारण करने में सफलता प्राप्त किया जा सके और लोगों को सुलभ न्याय मिल सकें।

Cesto mart add 9 22Scope News

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...