राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 83 हजार से अधिक वादों का निष्पादन, हाई कोर्ट के 3 जजों ने की शिरकत

रांची: रांची के व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश व कार्यकारी अध्यक्ष एस चंद्रशेखर, न्यायाधीश राजेश कुमार, न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी निरीक्षण करने पहुंचे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के लिए 23 बेंच एवं कार्यपालक दण्डाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया था।

राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत – विभिन्न वादों में 7.5 करोड़ से अधिक की समझौता राशि की गई वसूली

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 83 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया एवं विभिन्न वादों में 7.5 करोड़ से अधिक रूपयों की समझौता राशि की वसूली की गई।

जिसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन के वादों का निष्पादन सम्मिलित है। इस आयोजन के लिए पूर्व से जिला प्रशासन के सहयोग से 6 लाख से अधिक बेनिफिशियरी को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलाया गया। लगभग 125 करोड़ से अधिक राशि की योजनओं से लाभूकों को दिया गया।

उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रशिकेष कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश संजीता श्रीवास्तव, पी.ओ.,

एम.ए.सी.टी. मनिष, डालासा सचिव राकेश रंजन, आर.डी.बी.ए के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, आर,डी.बी.ए के सचिव संजय विद्रोही, न्यायिक पदाधिकारी, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

छवि रंजन ने विष्णु अग्रवाल से अपने संबंध माने

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...