Giridih : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि परिवार की हुई बैठक

Giridih – आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर पतंजलि परिवार गिरिडीह की एक बैठक रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में की गई. इसकी अध्यक्षता भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने की. इस मौके पर बताया गया कि 21 जून को पतंजलि परिवार की ओर से बहुत ही व्यापक रूप से इस अंतरराष्ट्रीय त्यौहार को मनाने का निर्णय लिया गया है।

अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह

नवीन कांत सिंह ने कहा कि कल से योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में सुबह 5:30 बजे से आरके महिला कॉलेज योग क्लास में करवाया जाएगा। उन्होंने गिरिडीह के तमाम नागरिकों से अपील किया कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति, महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल कौर, स्वप्ना राय, लक्ष्मी छाया, सुनीता देवी, विजय बर्णवाल, हेमन्त सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, निशा कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता कुमारी अनुपमा गुप्ता, सुरेश प्रसाद, अनुपम रॉय, सुनील अग्रवाल सहित पतंजलि परिवार के कई लोगों ने भाग लिया।

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...