साइबर फ्रॉड ने सीबीआई अधिकारी बनकर 27 लाख की ठगी की, 12 दिनों तक पुरा परिवार बना बंधक

रांची: साइबर फ्रॉड के हर रोज नए तरीके सामने आ रहें है डर से लोग घर में बंधक बन कर अपना सबकुछ लुटा रहें है। मामला है रांची के बरियातू का जहां पर 26.97 हजार रूपए के साइबर फ्रॉड का अजिब मामला सामने आया है।

 साइबर फ्रॉड के हाथों 26 लाख 97 हजार रुपए गंवा चुके बरियातू निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने 12 दिनों तक पूरे परिवार को प्रताड़ित किया।

खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले शख्स ने भुक्तभोगी के मोबाइल पर फर्जी बैंक डिटेल्स भेजे, जिसमें संदेहास्पद लेन-देन दिखाया गया।

फिर जांच एजेंसी का नोटिस वाट्सऐप पर भेजा। इससे भुक्तभोगी को यकीन हो गया कि वास्तव में फोन करने वाला एजेंसी का अधिकारी ही है।

झांसे में लेने के बाद साइबर फ्रॉड ने वीडियो कॉल किया और भुक्तभोगी से कहा कि वो डिजिटल अरेस्ट हो गया है। अब बिना इजाजत घर से बाहर नहीं जा सकता है। किसी से फोन पर बात करने से भी मना कर दिया। इसका उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देता था।

17 मई से 28 मई तक पूरे 12 दिन भुक्तभोगी अपने घर में बंद होकर फ्रॉड के इशारे पर नाचते रहे। केस मैनेज करने के नाम पर एक के बाद एक कई बैंक अकाउंट पर पैसे मंगाता रहा।

घर में रखा पैसा खर्च हो गया तो परिचित से जरूरी काम होने के नाम पर पैसे मंगाए। जब वो भी खत्म हो गया और फ्रॉड लगातार पैसे की डिमांड करता तो अंत में इसकी जानकारी एक परिचित को दी। इसके बाद 29 मई को पहली बार साइबर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...