Nalanda में जुआ की लत और कर्ज से परेशान दंपत्ति ने की खुदकुशी

NALANDA

नालंदा: नालंदा में पति पत्नी का घर से 4 किलोमीटर दूर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी बीघा गांव का है। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन वीघा निवासी अरविंद कुमार के पुत्र शिशुपाल कुमार एवं शिशुपाल कुमार की पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई। शनिवार की शाम अंशु कुमारी का शव जागो बीघा के बटिया खंधा के समीप से बरामद किया गया था। वहीं रविवार की सुबह आधा किलोमीटर दूर मोहना पर खंधा के समीप से युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतिका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपनी बहन के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई, फिर सुबह बहनोई का भी शव बरामद हुआ है। उसका बहनोई मोबाइल पर जुआ खेलता था। मायके वालों ने बताया कि एक साल पूर्व दोनों का कोर्ट मैरिज हुआ था। अंशु 4 महीने की गर्भवती भी थी। जुए की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसके कारण वह ज्यादा समय मायके में ही रहती थी।

अंशु की मां ने बताया कि उनके दामाद को जुए का लत था। वह करीब आठ लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ था। उन लोगों ने भी बंधन बैंक और गांव से सूद पर पैसे लेकर 1 लाख रुपए दामाद को दिया था। उनका दामाद पटना में रहकर गाड़ी चलाता था। इन्हीं सब कारणों की वजह से पिछले 2 महीने से उनकी बेटी अंशु कुमारी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को थाना में समझौता हुआ था, इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। रास्ते मे ही जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

वहीं इस मामलें में चण्डी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मुंह से हल्का झाग भी निकल रहा था। युवक के भाई ने बताया कि वह जुए में 8 लाख रुपया हार गया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। ग्रामीणों को शनिवार की शाम महिला के शव पर नजर पड़ी थी। घंटों बाद शव की पहचान हुई इसके उपरांत रविवार की सुबह युवक के शव को देखा गया। फ़िलहाल पुलिस दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पटना में NDA Workers ने आतिशबाजी और ढोल नगारा बजा कर किया ख़ुशी का प्रदर्शन

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda Nalanda Nalanda

NALANDA

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img