440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल मशीन, पालकोट में पहली बार ऐसा नजारा देख हैरान हुए लोग

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी। बंगरू क्षेत्र के रक्तपानी गांव के पास 440 चक्कों वाला विशाल मालवाहक बलबो वाहन पहुंचा। वाहन पर चीनी बनाने वाली एक बड़ी मशीन लदी हुई थी। इसे पहली बार देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य सड़क पर पहुंच गए। विशाल वाहन और उस पर लदी भारी-भरकम मशीन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वाहन एक मोड़ पर खराब हो गया और बीच सड़क पर ही रुक गया। इससे मौके पर कौतूहल के साथ-साथ यातायात की समस्या भी पैदा हो गई।

चीनी बनाने की मशीन लेकर पारादीप से निकला था वाहन

वाहन कर्मियों के अनुसार, बलबो वाहन पर चीनी बनाने वाली मशीन लदी हुई है। इस मशीन को ओडिशा के पारादीप से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। बताया गया कि वाहन करीब चार महीने पहले पारादीप से रवाना हुआ था। भारी मशीन लदी होने और वाहन के आकार को देखते हुए इसे प्रतिदिन केवल करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कर्मियों ने बताया कि पारादीप से निकलने के बाद वाहन को पालकोट क्षेत्र तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लग गया।

440 चक्कों वाले वाहन को देखने उमड़ी भीड़

बंगरू के रक्तपानी गांव के पास जैसे ही यह विशाल मालवाहक वाहन पहुंचा, ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। एक ही वाहन में लगे 440 चक्कों और उस पर लदी बड़ी मशीन को देखकर लोग उत्साहित हो गए। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मुख्य पथ पर पहुंचने लगे। लोगों के लिए इतने बड़े वाहन को नजदीक से देखना कौतूहल का विषय बन गया। वाहन की लंबाई और उस पर लदी मशीन के कारण सड़क पर काफी जगह घिर गई थी। इसी दौरान मोड़ पर वाहन खराब हो जाने से लोगों की भीड़ और बढ़ गई।

वाहन खराब होने से सड़क पर लगा जाम

मोड़ पर वाहन के खराब होकर बीच सड़क पर रुक जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकने के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना पालकोट पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। बड़े वाहनों को फिलहाल बसिया रोड के रास्ते से आवागमन कराया जा रहा है, ताकि सड़क पर फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल सके।

दूसरे बलबो वाहन का इंतजार

वाहन कर्मियों ने बताया कि चलते समय बलबो वाहन का एक हिस्सा खराब हो गया। इसकी जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी गई है। कंपनी की ओर से दूसरा बलबो वाहन भेजा गया है। कर्मियों के मुताबिक दूसरा वाहन मौके पर पहुंचने के बाद खराब हिस्से को फिट किया जाएगा। इसके बाद विशाल मालवाहक वाहन अपनी आगे की यात्रा जारी करेगा। खबर लिखे जाने तक 440 चक्कों वाला यह वाहन सड़क के बीच में ही खड़ा था और यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस वैकल्पिक मार्ग से बड़े वाहनों को निकाल रही थी।

यह भी पढ़ें: JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, 15 सितंबर को अगली सुनवाई

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...