Commercial Advertisment

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में मजदूरों की हत्या के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

बेगूसराय : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में प्रवासी बिहारी मजदूरों की हत्या के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर डीएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. जिला सचिव दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पार्टी ऑफिस से प्रतिरोध मार्च निकाल डीएम ऑफिस पर पहुंच केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. माले नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार की गलत नीति की वजह से जम्मू कश्मीर में बिहारी मजदूरों को टारगेट कर हत्या की जा रही है.

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मृतक मजदूर के परिजनों को ₹20 लाख रुपए मुआवजा देने, परिजन को सरकारी नौकरी और बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा की गारंटी की मांग की गई है. इसके साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है ताकि कोई भी प्रवासी मजदूर किसी भी राज्य में जाए तो उसकी सुरक्षा की गारंटी हो.

माले नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने 370 हटा कर कहा था वहां अब कोई भी जमीन खरीद कर रह सकता है लेकिन जिस तरीके से कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधि बड़ी है वहां मजदूरों की हत्या की जा रही है वहां सैनिक सुरक्षित निश्चित नहीं है तो जमीन खरीद कर कौन रहेगा. माले नेताओं ने सरकार से इस्तीफे की मांग की है.

रिपोर्ट : सुमित

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...

Bihar Nadi Sanjeevani Project: बिहार में बाढ़ से राहत और हाईवे...

Bihar Nadi Sanjeevani Project, पटना: बिहार में नदियों में जमा गाद (सिल्ट) को अब विकास कार्यों में इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है।...