संविधान दिवस के असवर पर भाकपा माले ने श्रम कोड का जताया विरोध, संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर रक्षा का लिया संकल्प

संविधान दिवस के असवर पर भाकपा माले ने श्रम कोड का जताया विरोध, कानून वापस लेने की उठायी मांग, संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर रक्षा का लिया संकल्प

आरा :  26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर भाकपा-माले ने आरा में मोदी सरकार द्वारा कारपोरेट परस्त 4 श्रम कोड कानून को लागू करने के खिलाफ भाकपा-माले ने राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत सभा आयोजित की गई। भाकपा मामले ने श्रम कानूनों को कारपोरेट के हित में बताया और वापासी की लेने की मांग की। भाकपा-माले ने संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ कर भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वहां सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान हमारी आत्मा है जो महिलाओं,गरीबों, दलितों,पिछड़ों आदिवासियों,किसान और मजदूरों को मान-सम्मान के साथ देश के अंदर जीने का अधिकार देता है। संविधान के बदौलत ही आज गरीब हो या अमीर, पुरुष हो या महिला या किसी भी धर्म या जाती के लोग हो उनको एक वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनने सहित अनेकों अधिकार मिले हैं।

सांसद सुदामा प्रसाद ने श्रम कानून और नई शिक्षा नीति को गरीब विरोधी बताया 

आगे सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार लगातार इनके अधिकारों पर हमला कर रही है!नई शिक्षा नीति लाकर गरीब तबके से आने वाले छात्रों को पढ़ने से वंचित करना या 4 श्रम कानून लाकर मजदूरों के अधिकार को छिनना,किसान विरोधी कला कानून लाकर किसानों के अधिकार को छिनना या आदिवासियों के विरोध कानून लाकर उनके जल-जंगल और जमीन को छीनकर सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इसलिए देश के सभी तबके से आने वाले लोगों को चाहे वो किसी भी धर्म,जाति या मजबह के हो एकजुट होकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ खड़े होकर लड़ने की जरूरत है।

सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया

विरोध मार्च को भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,इंनौस जिला सचिव निरंजन केशरी किसान नेता बीरबल यादव,चंदेश्वर राम,सुरेश सिंह,मनोज यादव,आइसा नेता रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद,अनुप कुमार,अंकित राज,संतविलास राम,रितेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

ये भी पढ़े : कटिहार रेल मंडल प्रबंधक ने मेधावी छात्र–छात्राओं को 10 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, लगातार सीखने और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने की दी प्रेरणा 

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...