Advertisment

धर्म संसद के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

बेगूसराय : बेगूसराय में धर्म संसद के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर डीएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज मोदी और योगी के राज में धर्म संसद की आड़ में अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि खुलेआम धर्म संसद के नाम पर अल्पसंख्यकों को नरसंहार करने की धमकी दी जा रही है. यह सब मोदी और योगी के राज में सिर्फ हिंदुओं के वोट के लिए किया जा रहा है. इसी धर्म संसद के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. माले नेता चंद्र देव वर्मा ने कहा कि वोट की राजनीति के लिए धर्म संसद की आड़ में अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है, लेकिन भारत के लोग इनके चाल को समझ रही है और इसी के खिलाफ आज प्रतिरोध मार्च निकाला गया है. प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रिपोर्ट : सुमित

धर्म संसद में विवादित बयान पर RSS प्रमुख ने जताई असहमति, कहा- अपमानजनक बयान नहीं करते हिंदूत्व का प्रतिनिधित्व

Kargil Vijay Diwas  Marathon: रांची से बचरा तक 50 KM दौड़कर...

कारगिल विजय दिवस पर सीसीएल के अमोलकांत मिश्रा और विजय बेदिया ने रांची से बचरा तक 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी कर वीर शहीदों...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: क्या परिसीमन से घट सकता है...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर चर्चा करने के लिए शनिवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की...

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: इतिहास की सबसे सफल पहली...

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की एक अहम यूनिट, बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की...