पूर्णिया : नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेने को लेकर पूर्णिया में भी काफी उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में पूर्णिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप ग्रीन पूर्णिया के फाउंडर सह बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने सैकड़ों विभिन्न प्रकार के पौधे बांटे। जिसमें छायादार और फलदार पौधे के साथ-साथ दिव्य पौधे भी थे। वहीं नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेने को लेकर आम जनों का मुंह भी मीठा कराया।
इस दौरान पूर्णिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप काफी संख्या में ग्रीन पूर्णिया के सदस्य शामिल हुए और पौधा वितरण करते हुए मिठाइयां भी बांटी। मौके पर ग्रीन पूर्णिया के अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन पूर्णिया ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। नरेंद्र मोदी की तीसरी बार पीएम का शपथ लेंगे। इस मौके पर मैं समस्त पूर्णिया समेत सम्पूर्ण देशवासियों को बधाई शुभकामना देता हूं। साथ ही हम लोगों ने इस मौके पर 500 विभिन्न प्रकार पौधे बांटे हैं और लोगों का मुंह भी मीठा कराया है।
यह भी पढ़े : मिर्च व्यापारी के साथ छिनतई मामले की गुत्थी सुलझी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
श्याम नंदन की रिपोर्ट







