जन्मदिन से पहले PM मोदी पूर्णिया को देंगे बड़ी सौगात

पूर्णिया : बिहारवासियों को एक और एयरपोर्ट अब अगले महीने से मिल जाएगा। बहुप्रतीक्षित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन अगले महीने PM नरेंद्र मोदी करेंगे। राजधानी पटना में मंगलवार को भाजयुमो के एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया के लोगों का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। अगले महीने यानी सितंबर में PM मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पूर्णिया समेत सीमांचल के लोगों को हवाई सुविधा मिलने लगेगी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से पहले 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंच कर इस एयरपोर्ट की शुरुआत करेंगें। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्णिया एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान की मंजूरी मिल जाएगी।

PM मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंच कर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगें :

बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद लोगों को यहां से 12 वर्ष बाद हवाई सुविधा मिलेगी। बता दें कि बीते दिनों पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें बताया गया था कि लगभग 25 अगस्त तक एयरपोर्ट पर काम पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद यहां से उड़ान शुरू की जा सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   शराब कंपनियों के पैसे से कैंपेन चला रहे PK? मधुबनी में JDU के मनीष वर्मा ने पूछ डाली हैसियत…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...