Breaking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

पूर्णिया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं। वहीं पीएम मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। यहीं से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दिया। साथ ही चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाया।

DIARCH Group 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है। यह नया टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता में इजाफा करेगा और इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल बन गया है। इस एयरपोर्ट के शुभारंभ से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। आस-पास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

PM Purnia 1 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मखाने की माला से स्वागत

पूर्णिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मखाना की माला से स्वागत किया गया। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें मखाने की माला पहनाई। पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक गाड़ी पर सवार होकर स्टेज तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकारा। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : PM मोदी का कल पूर्णिया दौरा, हजारों करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...