Nalanda में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, जेल अधीक्षक ने कहा…

नालंदा: बिहार शरीफमंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान की सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी स्वर्गीय देव पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान उर्फ बोकरवा के रूप में की गई। मृतक वर्ष 2022 में जहरीली शराब कांड मामले में जेल में बंद था। मृतक बंदी की बहन पुतुल देवी ने बताया कि शराब कांड के मामले में उसके भाई को फंसा दिया गया था और पिछले दो वर्षों से जेल में बंद था।

2 दिन पूर्व उसकी कोर्ट में सुनवाई थी उस दिन भी काफी अच्छे तरीके से वह बातचीत कर रहा था। आज भी वह उससे मिलने गई थी। जहां चचेरे भाई कारू पासवान से मुलाकात हुई उसने बताया कि जितेंद्र ठीक-ठाक है। इसके उपरांत वह घर की ओर लौट पड़ी। वह अभी घर भी नहीं पहुंची थी कि उसे जेल से फोन आया कि उसके भाई की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल पहुंचिए, और जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि भाई की मौत हो चुकी है।

परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस वालों के ही कारण जितेंद्र की मौत हुई। वहीं सुरक्षा के लिहाज से सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। बिहारशरीफ मंडल कारा के अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि दोपहर के समय जितेंद्र कुमार उर्फ बोकर ने शौचालय में आत्महत्या करने का प्रयास किया। बाथरूम में लगे पानी के पाइप पर गमछी का फंदा बनाकर बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया।

इसके उपरांत उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफसदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जेल प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। जितेंद्र पर कई मामले दर्ज थे। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था। 20-25 दिन पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में जुआ की लत और कर्ज से परेशान दंपत्ति ने की खुदकुशी

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda Nalanda Nalanda

NALANDA

Saffrn

Trending News

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...

गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह...

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे...

Lohardaga News: पेसा कानून पर बवाल! आदिवासी संगठन ने डीसी के...

Lohardaga News: लोहरदगा में डिप्टी कमिश्नर को PESA एक्ट, पारंपरिक ग्राम सभाओं और आदिवासियों के धार्मिक-सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़ा एक अहम ज्ञापन सौंपा गया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img