Patna पहुंचे देवेश चंद्र ठाकुर, कहा ‘विपक्ष अब करे 5 वर्ष इंतजार’

पटना: नई दिल्ली में मोदी कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीतामढ़ी सीट से नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पटना लौटे। पटना में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि पहली बार हुआ है कि जातीय समीकरण तोड़ कर मुझे टिकट दिया गया। नीतीश कुमार ने मेरे ऊपर भरोसा किया और मेरी जीत यह साबित करती है कि विकास का असर जनता पर हो रहा है।

वहीं देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बंद पड़े चीनी मीलों समेत विकास के अन्य काम जरूर होंगे। यह सारे मुद्दे जदयू के लिए पहले से रहा है और बेशक इस ओर काम होगा। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन के सरकार की स्थिरता पर सवाल को लेकर कहा कि वे लोग अब पांच वर्षों तक इंतजार करें, पांच वर्षों तक कुछ नहीं होने वाला। यह सरकार मजबूती के साथ पांच वर्ष पुरे करेगी और देश का विकास भी करेगी।

CM Nitish लौटे पटना, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna

Patna

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...