नीतीश से मिलकर लौटे सांसद देवेश चंद्र, कहा- मुलाकात शिष्टचार

पटना : सोमवार की देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकातों का सिलसिला चालू हो गया है।‌ इसी क्रम में मंगलवार की सुबह जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास एक अणे मार्ग पहुंचे।‌ मुलाकात के बाद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली से आए हैं इसलिए मुलाकात करने पहुंचे हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात है।

बीपीएससी अभ्यर्थियों के सवाल पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि कल अभ्यर्थी प्रतिनिधियों से बिहार सरकार के मुख्य सचिव की मुलाकात हुई है। सरकार ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया है, सरकार छात्र हित में फैसला लेगी। जरूर कोई ना कोई रास्ता निकलेगा। प्रशांत किशोर के धरने पर बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको जो करना है करें हम उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं जदयू सांसद से यह पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के लिए दरवाजे बंद है। तब उस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि राजद के लिए जदयू के दरवाजे बंद है।‌

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- BPSC ही लेगा छात्र हित में फैसला

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img