JDU MP देवेश चंद्र ठाकुर के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री, कहा…

पटना: जदयू नेता और सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर राज्य में सियासी खलबली मची हुई है। एक तरफ जहां विपक्ष उनके बयान पर हमलावर है तो दूसरी तरफ उनके अपने और सहयोगी दलों में भी कुछ नेताओं ने विरोध जताया है।

सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयानों का केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने समर्थन किया है और कहा कि उन्होंने अपने दिल की भावना को व्यक्त किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी पीड़ा बताई है। वह इतने वर्षों से एमएलसी थे और उनके पास आने वाले लोगों के पास चांद, क्रॉस, ओम हर कुछ था लेकिन उन्होंने बिना सबकी मदद की। बावजूद इसके उन्हें यादव और मुस्लिमों का वोट नहीं मिला तो उन्हें दुःख हुआ।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे भी मुसलमान वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हर तबके के लोगों के लिए होता है। योजनाओं के तहत विकास किसी की जाति या धर्म देख कर नहीं की जाती है बावजूद इसके मुसलमानों ने यह तय किया है कि वे मुझे वोट नहीं देंगे, आखिर क्यों? यह एक सोची समझी राजनीति है। यह देश में गजवा-ए-हिन्द लाने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें- Bihar Minister का विवादित बयान, ‘अपराधियों को देखते ही मार दी जाएगी गोली’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्टh

JDU MP JDU MP JDU MP

JDU MP

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...