Modi Cabinet Meeting : आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक पीएम आवास पर होगी जहां डिनर पार्टी का भी आयोजन किया गया है। इसी दौरान सरकार के पहले 100 दिन के कार्यकाल को लेकर रोडमैप पर भी चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh : अन्नपूर्णा देवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर निकला विजय जुलुस…
इस डिनर पार्टी के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मोदी कैबिनेट में कुल 71 मंत्रियों ने कल शपथ ली। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। अभी तक इनके बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है।
झारखंड की निगाहें अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ पर
विभागों के बंटवारे के बीच झारखंड कि निगाहें कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री संजय सेठ पर होगी। अब देखना होगा कि संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी को कौन सा विभाग मिलता है। बता दें कि अन्नपूर्णा देवी इससे पहले भी कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि झारखंड के इन दोनों सांसदो को कौन सा विभाग मिलता है।


















