Giridih : आंख में मिर्ची पाउडर डालकर CCL कर्मी पर जानलेवा हमला, सर फटा, स्थिति नाजुक…

Giridih : गिरिडीह में सीसीएल के सुरक्षा गार्ड बीते रात जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गार्ड पर कई वार किये हैं। वार करने से पहले गार्ड के आंख में मिर्च का पाउडर डाला गया था।

अभी गार्ड की स्थिति नाजुक है और उसका इलाज रांची के गांधीनगर अस्पताल में चल रहा है। घायल गार्ड का नाम रिंकू कुमार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad जेल में अचानक आ धमकी पुलिस, मोबाईल सहित नशे का सामान जब्त… 

रात में ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था गार्ड

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात 10 बजे के आस-पास रिंकू कुमार ड्यूटी जाने के लिए बाइस से निकला था। इसी दौरान जब वह मुफ्फसिल थाना से बनियाडीह के पास पहुंचा उसी वक्त पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक से उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया।

आंखों में मिर्ची पाउडर पड़ते ही सड़क पर जा गिरा गार्ड

मिर्ची पाउडर आंखों में पड़ते ही उनका नियंत्रण बाइस से हट गया और सड़क पर ही जा गिरे। इसके बाद अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। हमले के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। इस हमले में गार्ड का सर फट गया वहीं शरीर के कई हिस्से में भी चोट लगी है। घटना के बाद कुछ देर तक गार्ड रिंकू लुहलुहान स्थिति में सड़क पर ही पड़ा रहा। इसी दौरान ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे अन्य गार्ड की नजर उनपर पड़ी।

ये भी पढ़ें- Seraikela : रफ्तार का कहर, घर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर… 

उसने रिंकू को पहचान लिया जिसके बाद उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और अन्य कर्मियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी दी। सूचना मिलने के बाद अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रिंकू को उठाकर नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गार्ड की नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

Giridih : आंख में मिर्ची पाउडर डालकर CCL कर्मी पर जानलेवा हमला – जीएम ने जाना घायल का हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक बासब चौधरी, परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह, डर परिमल सिन्हा समेत सीसीएल के कई अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल गार्ड से बात की। उन्होंने इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : अन्नपूर्णा देवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर निकला विजय जुलुस… 

घटना के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिनोद रवानी और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अस्पताल पहुंचे और घायल गार्ड से घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद एसडीपीओ बिनोद रवानी ने कहा कि इस घटना को जिसने में अंजाम दिया है उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। giridih giridih giridih

https://youtube.com/22scope

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...