Seraikela : रफ्तार का कहर, घर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर…

Seraikela : सरायकेला में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां तेज रफ्तार ने एक युवक की जिंदगी छीन ली है वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना सरायकेला के कपाली ओपी अंतर्गत पॉलिथीन मैदान की बताई जा रही है जहां एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : मोदी के पीएम बनते ही जश्न में डूबा धनबाद, ऐसे मनाया जश्न… 

Seraikela : एक बाइक पर सवार थे तीन युवक

जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे इसी दौरान पॉलिथीन मैदान के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Seraikela : इलाज के दौरान एक की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि वहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य दोनों युवकों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Land Scam Case : जेल या बेल, आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, हेमंत सोरेन इस मामले में… 

घटना के बाद अभी तक तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। घटना के बाद कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद बशीर खान ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना तेज गति से बाइक चलाने के कारण घटी है हालांकि मामले की जांच चल रही है।

 

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...