Jharkhand Weather Update 11-06-2024 : आज 7 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना

रांची : Jharkhand Weather  के मिजाज में 11 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के प्रकोप का असर जारी रहने का अंदेशा जताते हुए राज्य के 7 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं – कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार 11 जून को राज्य के जिन जिलों में भीषण हीट वेव की स्थिति रहेगी, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका शामिल हैं। इसी के साथ रांची, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सराइकेला – खरसांवा में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

Jharkhand Weather विभाग से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। रांची और पलामू में हीट वेव की स्थिति रही। रांची में शाम को सूर्यास्त से पहले गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हुई। बीते 24 घंटे में डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा तपिश रही। वहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बोकारो में रात का तापमान सबसे कम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Jharkhand में 11 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 29 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, गुमला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, हजारीबाग में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, पलामू में अधिकतम 45 और न्यूनतम 31, लोहरदगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, लातेहार में अधिकतम 43 और न्यूनतम 31, गढ़वा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 31, चतरा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, देवघर में अधिकतम 45 और न्यूनतम 29, धनबाद में अधिकतम 44 और न्यूनतम 31, दुमका में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, गिरिडीह में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, गोड्डा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 31, जामताड़ा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, पाकुड़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 31, साहिबगंज में अधिकतम 40 और न्यूनतम 31, सिमडेगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, सराइकेला में अधिकतम 42  और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29  डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...