Alert : हीट वेव – झारखंड के 17 जिलों में चलेगा हीट वेव

रांची: झारखंड के 17 जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है,इसके अलावा कुछ इलाकों में बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति तीन दिन तक रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में हीट वेव चलेगी। इसी तरह बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में भी हीट वेव चलने की संभावना है। इसके विपरीत पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा कुछ अन्य हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Heat Wave
Heat Wave
हीट वेव –

उधर, शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.2डिग्री,जमशेदपुर का 39.4 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा।

दुसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में बारिश और ठनके का अलर्ट जारी किया गया है। मामले पर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से साइक्लोन सर्कुलेशन बन रहा है। मध्य प्रदेश से बंगाल तक टर्फ लाइन बना हुआ है।  इसका असर झारखंड पर भी पड़ रहा है। इसीलिए कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि इन जगहों पर दोपहर बाद बारिश की उम्मीद है।

जानिए कब होगी झारखंड में मूसलाधार बारिश, मानसून को लेकर भी अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत या..

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...