हीट वेव का कहर जारी तीन जिलों को छोड़ पूरा राज्य इसके चपेट में…..

रांची: हीट वेव की चपेट में  राज्य के 21 जिले है तो दूसरी ओर राजधानी में सोमवार को हुई वर्षा ने लोगों को राहत दी। शाम को 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बही हवा ने यहां का तापमान गिरा दिया।

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप ने लोगों की परेशान कर रखा था। तपती गर्मी और बिजली की आंखमिचौनी ने रतजगा करने को विवश कर दिया है।

सोमवार को शहर के धुर्वा, हरमू, हिनू व अन्य निचले क्षेत्रों में एक घंटे तक जमकर वर्षा हुई जबकि कोकर, खेलगांव, बूटी व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक पहुंचाई।

सोमवार की शाम आंधी-तूफान एवं मूसलधार वर्षा से रातू प्रखंड के झखडाटांड़ ग्राम निवासी कारी देवी के घर से एसबेस्टस की शीट उड़ गई।

बिजली के कई पोल धराशायी हो गए तथा कई झुक गए। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

इस आंधी- तूफान एवं मूसलधार वर्षा से प्रखंड के अन्य कई ग्रामों से भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से शाम को जारी अपडेट में रांची का तापमान 40 डिग्री बताया जा रहा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 से 13 जून तक मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी समेत उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में राहत की बूंदें बरस सकती हैं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...