पटना: देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ले ली और कैबिनेट में मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी कर दिया। मोदी कैबिनेट में बिहार से आठ मंत्रियों को जगह दी गई है। इस बात पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा ने ख़ुशी जताई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पदभार संभाला है। देश का इस कार्यकाल में भी बेहतर विकास होगा और देश प्रगति के पथ पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस काम कभी भी कम नहीं होता है। देश में हमेशा काम होगा और मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मामले में आर के सिन्हा ने कहा कि अब विशेष राज्य के दर्जा का प्रावधान खत्म हो गया है लेकिन राज्य के हिसाब से उसे विशेष पैकेज दिया जाता और बिहार इससे अछूता नहीं है।
Lalu ने मनाया 77वां जन्मदिन, पार्टी कार्यालय में है भव्य तैयारी
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Bihar Bihar
Bihar
Highlights


















