विशेष राज्य के दर्जे पर बीजेपी और हम आमने-सामने

पटना : बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बिहार सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अब देश में किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. केंद्र सरकार की जो नई नीति है उसके तहत विशेष पैकेज दिया जा रहा है. जहां तक विपक्षीयों द्वारा डबल इंजन की सरकार पर जो हमला हो रहा है वह बेबुनियाद है. केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार सरकार को विशेष पैकेज दिया गया है, जिससे बिहार में तरह-तरह के प्रोजेक्ट विकास योजनाओं के अंतर्गत चल रहे हैं. इसी पैकेज की सहायता से आज बिहार का रंग रूप बदला हुआ नजर आ रहा है.

इधर विशेष राज्य के दर्जा मामले पर HAM प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान का भी बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के मामले पर जिन्हें पीछे हटना है हट जाएं, HAM इसको लेकर संघर्ष जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि वह इस मामले पर एक शिष्टमंडल बनाएं और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से मिलें, यह सदन से पारित मुद्दा है, हम कैसे हार मान लें.

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: कैमूर में श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan: बिहार में शिक्षा योजनाओं को रफ्तार, 1,627...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan, पटना: बिहार में सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान और...

Gaya-Bangkok Direct Flight: गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय...

Gaya-Bangkok Direct Flight: बिहार में अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...