CM Nitish को बड़ा झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष राज्य का दर्जा के मांग पर केंद्र सरकार से एक बड़ा झटका मिला है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह साफ कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल के एक सवाल जा जवाब लिखित रूप से देते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एनडीसी की ओर से कुछ राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला था जो कि कई मानकों में फिट बैठ रहे थे।

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है और जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है तब तक बिहार विशेष वित्तीय सहायता मिले। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार को हमेशा ही विशेष सहायता मिला है चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की। बिहार के विकास के लिए एनडीए की केंद्र सरकार ने हमेशा विशेष सहायता दी है।

spl stts 22Scope News

बता दें कि जदयू लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है। बीते दिनों लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक के दौरान भी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। वहीं बीते रविवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी कहा था कि हमारी लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा का मांग कर रहे हैं और जब तक विशेष राज्य के दर्जा नहीं मिल जाता तब तक बिहार को विशेष वित्तीय सहायता मिले।

यह भी पढ़ें-  सावन की पहली सोमवारी पर Rohtas के गुप्तेश्वर धाम में उमड़ी भारी भीड़

https://youtube.com/22scope

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...