Gaya में पुलिस ने मजदूरों की पिटाई की, महिला समेत कई घायल

Gaya : गया में पुलिस की बर्बरता सामने आई है जिसमें पुलिस ने एक दलित परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से एक महिला समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए प्रखंड उप प्रमुख जनार्दन पासवान ने बताया कि जमुआवां पंचायत के मुखिया बरातु बिगहा गांव में कुछ काम करवा रहे थे।

काम में लगे मजदुर एक ट्रैक्टर पर बालू लोड कर रहे थे जो कि काम वाले स्थान पर ले जाना था। उन्होंने बताया कि उक्त बालू मुखिया ने उसी काम के लिए लाया था और मुखिया के निर्देश पर ही मजदूर बालू उठा रहे थे। इसी क्रम में वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को पीटने लगी। मजदूर पुलिसकर्मियों को बताते रहे कि मुखिया जी ने कहा है बालू उठाने के लिए पुलिस ने उनकी एक न सुनी और जम कर पिटाई कर दी।

पिटाई में एक महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में उप प्रमुख ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet में बिहार से हो सकते हैं 10 मंत्री, देखें संभावित नाम

Gaya Gaya

Highlights

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...