NEET UG: सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को जारी किया नोटिस, सुनवाई के लिए…

दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरती है और एनटीए को नोटिस दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी के कॉउन्सिलिंग पर रोक लगाने से इंकार कर दिया और कहा कि मामले में 8 जुलाई को सुनवाई होगी। नीट यूजी परीक्षा परिणाम के आधार पर जारी कॉउन्सिलिंग पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस याचिका को एक अन्य याचिका के साथ जोड़ते हुए 8 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।

सुप्रीम कोर्ट ने कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है इसलिए हमने एनटीए से जवाब माँगा है। बता दें कि जब से नीट यूजी के रिजल्ट आया है, तब से ही देश के कई हिस्सों में अभ्यर्थियों में नाराजगी है। जगह-जगह छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं और एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे हैं। ये छात्र नीट एग्जाम रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

याचिका में नीट यूजी परीक्षा 2024 में ग्रेस मार्क्स देने में मनमानी का आरोप लगाया गया है। एक परीक्षा केंद्र के 67 परीक्षार्थियों को पूरे 720 अंक मिले हैं, इस पर भी याचिकाकर्ताओं ने संदेह जताया है।

जन्मदिन पर लालू ने काटा 77 पाउंड का केक, ढोल नगारे बजा झूमे कार्यकर्ता

https://youtube.com/22scope

NEET UG NEET UG

NEET UG

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...