कटिहार में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, सुखासन में दबिश से हड़कंप

कटिहार : देशभर के अलग-अलग राज्यों में चल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी छापेमारी का असर अब बिहार के कटिहार तक पहुंच चुका है। अचानक एनआईए की टीम ने सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में धावा बोल दिया। कार्रवाई इतनी गुपचुप तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकलकर हालात को समझने लगे। गांव के रहने वाले इकबाल को एनआईए की टीम ने उनके घर से हिरासत में लिया है।

DIARCH Group 22Scope News

टीम ने बाकायदा इकबाल के परिवार को एक लिखित नोटिस भी सौंपा है

सूत्र बताते हैं कि टीम ने बाकायदा इकबाल के परिवार को एक लिखित नोटिस भी सौंपा है। इस बात की पुष्टि उनके भाई वसिक जो सीएसपी संचालक हैं ने की है। वसिक ने साफ कहा कि टीम सर्च वारंट के आधार पर घर में छापेमारी कर रही थी, उसके बाद इकबाल को अपने साथ ले गई। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर एजेंसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं सिर्फ इकबाल का घर ही नहीं बल्कि गांव के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है। एनआईए की मौजूदगी और कड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाओं में जुटे हैं, किस मामले में यह कार्रवाई हो रही है, किसके खिलाफ और क्यों, इसका जवाब हर कोई तलाश रहा है। फिलहाल गांव वाले खामोशी से हालात पर नजर गड़ाए हुए हैं।

यह भी देखें :

ऐसी छापेमारी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी छापेमारी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुखासन में एनआईए की दबिश किस वजह से हुई। क्या कोई बड़ा नेटवर्क बेनकाब होने वाला है या फिर इकबाल की गिरफ्तारी किसी बड़ी साजिश से जुड़ी हुई है। इन सवालों के जवाब आने वाले वक्त में साफ होंगे। लेकिन फिलहाल कटिहार के सुखासन गांव में एनआईए की दस्तक ने हड़कंप मचा दिया है।

यह भी पढ़े : NIA की अचानक कार्रवाई से मच गया हड़कंप, भू-माफिया राहुल मुखिया के घर पर Raid

रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...