राहुल गांधी आज एमपी-एमएलए कोर्ट में नहीं हुए पेश, अब 6 जुलाई को होना होगा हाजिर

रांची. अमित शाह पर राहुल गांधी के विवादित टिप्पणी मामले में लोअर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए। मामले में कोर्ट ने उन्हें उपस्थित होने के लिए नई तारीख दी है। अब राहुल गांधी को 6 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना होगा।

6 जुलाई को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का आदेश

दरअसल, अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कांग्रेस नेता गांधी को समन जारी किया था। इसको लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 6 जुलाई को पेश होने को कहा है।

बता दें कि, 2018 में कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल ने अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने लोअर कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की थी। इस याचिका के खिलाफ उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...