अफसर संतोष कुमार मस्ताना की गिरफ्तारी पर बाबूलाल का हेमंत सरकार पर निशाना, बोले- ‘किंगपिन को बचा रही और…’

रांची. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी की कार्रवाई पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी-अभी सूचना मिली है कि JSSC CGL PAPER लीक प्रकरण में संतोष कुमार मस्ताना (प्रशाखा पदाधिकारी सचिवालय सेवा), जिन्होंने मुखरता से आवाज उठाई थी, साथ ही साथ पेपर लीक का सबूत भी दिया था, उन्हें CID ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ इस केस में जो शिक्षक इस पेपर लीक की लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ रहे है, उन्हें भी CID द्वारा बार बार नोटिस दिया जा रहा है।

बाबूलाल का हेमंत सरकार पर निशाना

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सीआईडी इस पेपर लीक केस में सारे तथ्यों और सबूतों को मिटा रही है। साथ ही साथ गवाहों को डरा धमका के उनके बयान को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी बात है, जो सीआईडी सारे तथ्यों को सरकार के इशारे पर तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है और गवाहों के बयान को डरा धमका कर सीआईडी द्वारा बदला जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल केस की हाईकोर्ट में सुनवाई है और आज गिरफ्तार करना ये समझ से परे है। शुरुआत में आयोग ने कहा कि सारे सबूत से छेड़छाड़ की गई है। उसके बाद FSL रिपोर्ट से स्पष्ट है कि किसी भी मोबाइल में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं है। छात्रों ने नेपाल में पेपर लीक का कनेक्शन बताया। बाद में CID ने स्वयं स्वीकार किया कि नेपाल 28 लोग गए थे और उसमें से बहुत सारे छात्र पास भी किए हैं।

उन्होंने कहा कि सबूत के तौर पर दिए गए मोबाइल में मिले अधिकतर प्रश्नों के उत्तर का मिलान भी सही पाया गया, पर अब सीआईडी कोर्ट में इसे महज गेस क्वेश्चन साबित करने में तुली है। हर तथ्य को शुरू से तोड़ मरोड़ के पेश किया जा रहा है। शुरुआत से ही इससे स्पष्ट है कि इस पेपर लीक प्रकरण में किंगपिन को बचाकर सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है।

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img