Advertisement
Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शिल्पा राव अपनी आवाज से बांधेंगी समा, 15-16 नवंबर को देंगी प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार भी होंगे शामिल

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस समारोह इस बार खास होने वाला है। समारोह का मुख्य आकर्षण होंगी बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर शिल्पा राव। उन्होंने राज्य सरकार को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। जानकारी के अनुसार शिल्पा राव 15 और 16 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। शिल्पा राव के साथ झारखंड के स्थानीय कलाकार भी मंच साझा करेंगे और अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को और भव्य बनाएंगे।

जमशेदपुर में जन्मी है शिल्पा राव:

गौरतलब है कि शिल्पा राव झारखंड की बेटी हैं। उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था। वह आज बॉलीवुड की शीर्ष प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म फेयर अवार्ड जीता था। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान यह तय हो गया था कि वह स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तुति देंगी। इस बीच, राज्य सरकार ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, मंच सज्जा व प्रकाश व्यवस्था को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...